गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 27 सितंबर 2012

पावन प्रतिज्ञा - गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही'

    पावन प्रतिज्ञा

   pawan pratigya

चरखे चलाएंगे, बनाएंगे स्वेदशी सूत

कपड़े बुनाएंगे, जुलाहों को जिलाएंगे

चाहेंगे न चमक-दमक चिर चारुताई
अपने बनाए उर लाय अपनाएंगे

पाएंगे पवित्र परिधान, पाप होंगे दूर
जब परदेशी-वस्त्र ज्वाला में जलाएंगे

गज़ी तनज़ेब ही सी देगी ज़ेब तन पर
गाढ़े में त्रिशूल अब नैन-सुख पाएंगे
                                       गया प्रसाद शुक्ल 'सनेही'
                                       gya prsad shukla 'snehi'
Powered By Blogger